ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news smugglers were carrying 33 5 kg ganja hidden in secret chamber smugglers arrested along with magic pickup

Chandauli News: गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 33.5 किलो गांजा, मैजिक पिकअप समेत तस्कर गिरफ्तार.

“चंदौली के नौगढ़ में पुलिस ने वाहन में बने गुप्त चैंबर से 33 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। झारखंड निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल मैजिक पिकअप भी जब्त किया गया है।”

chandauli

11:47 AM, Nov 7, 2026

Share:

Chandauli News: गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 33.5 किलो गांजा, मैजिक पिकअप समेत तस्कर गिरफ्तार.
logo

नौगढ़ पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नौगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के एक तरीके का खुलासा करते हुए मैजिक पिकअप वाहन में बने गुप्त चैंबर से 33 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर जयमोहनी रेंज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मधुपुर की ओर जा रहे मैजिक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के डाले की सतह पर लगी लोहे की प्लेट के नीचे विशेष चैंबर बनाया गया था, जिसमें प्लास्टिक और टेप से लिपटे 33 बंडलों में गांजा छिपाकर रखा गया था। मौके पर मौजूद तहसीलदार नौगढ़ की उपस्थिति में बरामद गांजे का वजन कराया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के खण्डामौड़ा गांव निवासी राजीव कुमार (29) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा अम्बिकापुर से लेकर वाराणसी के चांदमारी जा रहा था। बरामद गांजे का कुल वजन 33 किलो 500 ग्राम है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल मैजिक पिकअप वाहन संख्या UP 65 JT 8607 को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नौगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार के साथ उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, हरिमोहन राम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।






headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.