ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news social worker extended a hand to help flood victims sdm puts a fasting girl mehndi

Chandauli News: समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, एसडीएम ने व्रती युवती को लगाई मेहंदी.

"प्राकृतिक आपदा के समय बबुरी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए समाजसेवी हरजीत सिंह ने हाथ बढ़ाया और तीज वर्ती महिलाओं के लिए पूजा के सामान फल उन्हें वितरित किए। इस दौरान बच्चों को भी उनके मनपसंद की चीजें दी गईं"

chandauli

6:27 PM, Aug 26, 2025

Share:

Chandauli News: समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, एसडीएम ने व्रती युवती को लगाई मेहंदी.
logo

युवती को मेहंदी लगाती एसडीएम सदर दिव्या ओझा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी कस्बे के आसपास बाढ़ प्रभावित गांवों में मंगलवार को हरितालिका तीज के पर्व को देखते हुए जन कल्याण समिति के द्वारा व्रती महिलाओं के लिए श्रृंगार का सामान, मिठाई और फल वितरित किया गया। जिससे बाढ़ जैसे विषम परिस्थितियों में आस्था कम न हो और महिलाएं इस आपदा के समय तनावग्रस्त न हों। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के लिए केसर दूध, बिस्किट और आरओ पानी वितरित किया गया है। वहीं एसडीएम सदर दिव्या ओझा ने व्रती युवती को अपने हाथ से मेहंदी लगाई।

समाजसेवी हरजीत सिंह ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की मदद करना पुण्य का काम है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी लोग आसानी से जी सकें। ये तो कुछ दिन की बात है, फिर से पटरी पर लौटेगी वही जिंदगी, लेकिन थोड़ी बहुत मदद से लोगों को राहत मिलेगी। एसडीएम और सीएमओ ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, तहसीलदार सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईके राय चंदौली, व समिति के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, प्रबंधक नंदकुमार राय, सूरज तिवारी, रिशु अधिवक्ता, प्रकाश नारायण सिंह, निशु, तौफीक लेखपाल, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.