मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news solar plants will be installed free of cost in 11 thousand houses 90 day campaign started

Chandauli News: 11 हजार घरों में मुफ्त लगेगा सोलर प्लांट, 90 दिवसीय अभियान शुरू.

"कंपनी के सीईओं विकास सिंह ने बताया कि यह अभियान अगले तीन महीनों तक जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों में चलाया जाएगा। इच्छुक नागरिक शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं और सोलर संयंत्र स्थापना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।"

chandauli

7:39 PM, May 21, 2026

Share:

Chandauli News: 11 हजार घरों में मुफ्त लगेगा सोलर प्लांट, 90 दिवसीय अभियान शुरू.
logo

प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत अभियान की शुरुआत करते मुख्य विकास अधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में अब हजारों घरों को मुफ्त सोलर ऊर्जा का लाभ मिलने जा रहा है। हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. द्वारा चंदौली में 11 हजार घरों में पूर्णतः निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए 90 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। गुरुवार को खंड विकास कार्यालय सदर में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई और ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।

Img

इस दौरान प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में सोलर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे बताए गए और निःशुल्क पंजीकरण किया गया। शिविर में सोलर संयंत्र की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. के सीईओ विकास सिंह ने बताया कि 2 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से ₹60 हजार और राज्य सरकार की ओर से ₹30 हजार की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी स्वयं ₹35 हजार का अतिरिक्त अंशदान दे रही है, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट पूरी तरह मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

Img

कंपनी की टीम ने बताया कि यह अभियान अगले तीन महीनों तक जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों में चलाया जाएगा। इच्छुक नागरिक शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं और सोलर संयंत्र स्थापना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नागरिक हनुमत सोलर हाउस, नियर विकल्प हॉस्पिटल, कचहरी रोड चंदौली स्थित कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर 9208779065 एवं 63887641521 जारी किए गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.