ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news something shown under the father s bed is such that the son s mouth screamed

Chandauli News: पिता के चारपाई के नीचे दिखा कुछ ऐसा कि बेटे के मुंह से निकल गई चीख.

"गांव में अचानक मगरमच्छ के घुस आने की इस घटना से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं"

chandauli

9:05 AM, Sep 1, 2025

Share:

Chandauli News: पिता के चारपाई के नीचे दिखा कुछ ऐसा कि बेटे के मुंह से निकल गई चीख.
logo

वन कर्मियों द्वारा चंद्रप्रभा बांध में छोड़ा जाता मगरमच्छ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। तहसील नौगढ़ के अमृतपुर गांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के घर के भीतर चारपाई के नीचे भरी-भरकम मगरमच्छ छिपा मिला। शनिवार की रात किसान मोहन यादव अपने घर में चारपाई पर चैन से सो रहे थे। सुबह उनका बेटा पवन नींद से जागा तो अपने पिता के चारपाई के नीचे लगभग 6 फीट लंबा मगरमच्छ लेटा देख दहशत में चीखने-चिल्लाने लगा। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

Img

वन कर्मियों द्वारा चंद्रप्रभा बांध में छोड़ा जाता मगरमच्छ

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मगरमच्छ दिखाई न देता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। मझगाई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन के निर्देश पर दरोगा वीरेंद्र पांडे, वनरक्षक निर्भय सिंह, बीपी सिंह समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान वनकर्मियों ने जाल डालकर काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ को चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया गया। गांव में अचानक मगरमच्छ के घुस आने की इस घटना से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.