मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news son grabbed the land by showing his mother dead in the papers also made the names of two brothers disappear

Chandauli News: मां को कागजों में मृत दिखाकर बेटे ने हड़पी जमीन, दो भाइयों का नाम भी कराया गायब.

"इंद्रावती देवी ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल पैतृक जमीन हड़पने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।"

chandauli

9:05 PM, May 23, 2026

Share:

Chandauli News: मां को कागजों में मृत दिखाकर बेटे ने हड़पी जमीन, दो भाइयों का नाम भी कराया गायब.
logo

पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के साथ पीड़ित वृद्धा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के जमालपुर (महमदपुर) गांव में जमीन हड़पने के लिए एक बेटे द्वारा अपनी ही मां को कागजों में मृत दिखाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़े बेटे ने लेखपाल और ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और दो छोटे भाइयों का नाम भी कुटुंब रजिस्टर से गायब करा दिया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित मां अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

Img

जमालपुर निवासी इंद्रावती देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति रामजन्म की मृत्यु 16 मार्च 2020 को इलाज के दौरान हो गई थी। उनके तीन पुत्र अनिल कुमार, राय साहब और मुन्ना हैं। आरोप है कि बड़े पुत्र अनिल कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार और ग्राम प्रधान की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम करा ली।

विज्ञापन

Img

पीड़िता के अनुसार, फर्जी कुटुंब रजिस्टर और गलत हलफनामे के जरिए तहसील में उन्हें मृत दर्शा दिया गया। इतना ही नहीं, उनके दो अन्य बेटों राय साहब और मुन्ना का नाम भी परिवार रजिस्टर से हटवा दिया गया। महिला का कहना है कि जब वह 9 जनवरी 2025 को ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृत दिखाया गया है। इंद्रावती देवी ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल पैतृक जमीन हड़पने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.