ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news son of former block chief of barhani dies in a road accident search for unknown vehicle

Chandauli News: बरहनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश.

“चंदौली के बरहनी क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदकिशोर सिंह दीवान के छोटे बेटे अजीत सिंह की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।”

chandauli

9:55 PM, Sep 29, 2026

Share:

Chandauli News: बरहनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश.
logo

मृतक अजीत सिंह की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बरहनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदकिशोर सिंह दीवान के छोटे बेटे अजीत सिंह (30) की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि अजीत सिंह बाइक से कपसियां से अपने गांव इमिलियां लौट रहे थे। इसी दौरान बरडीहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Img

हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में अजीत सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए इमिलियां गांव में रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मृतक के घर पहुंचे सैयद राजा विधायक सुशील सिंह और धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने मृतक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए वहीं दोनों जनप्रतिनिधियों ने मृतक के शव को कंधा भी दिया।

विज्ञापन

Img

अजीत सिंह गांव में परिवार के साथ रहकर खेती-किसानी करते थे। उनके बड़े भाई सुजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जम्मू में रहते हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों की तहरीर पर धीना थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर तलाश की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.