ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sonalika tractor stolen from the door panic created as soon as information was received in the morning

Chandauli News: दरवाजे से सोनालिका ट्रैक्टर चोरी, सुबह जानकारी होते ही मचा हड़कंप.

“बलुआ थाना क्षेत्र के मटियरा गांव में चोर घर के बाहर खड़ी सोनालिका ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। सुबह ट्रैक्टर गायब मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची महुअर चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।”

chandauli

7:57 PM, Jul 17, 2026

Share:

Chandauli News: दरवाजे से सोनालिका ट्रैक्टर चोरी, सुबह जानकारी होते ही मचा हड़कंप.
logo

AI तस्वीर..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मटियरा ग्राम सभा के विशेषरपुर में गुरुवार की रात चोर घर के बाहर खड़ी एक सोनालिका ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर गायब मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर घटना की सूचना महुअर पुलिस चौकी को दी गई।

जानकारी के अनुसार, विशेषरपुर निवासी कमलेश यादव के पास चार ट्रैक्टर हैं, जिनसे वह अपनी खेती के साथ-साथ किराये पर जुताई और बुवाई का कार्य भी करते हैं। सभी ट्रैक्टर उनके दरवाजे के पास खड़े रहते हैं। शुक्रवार की भोर में अज्ञात चोरों ने इनमें से एक सोनालिका ट्रैक्टर चोरी कर लिया। सुबह परिवार के लोग जागे तो ट्रैक्टर गायब मिला, जिसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर महुअर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.