Chandauli News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोनहुला की टीम बनी विजेता, विधायक सुशील सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों का अपना महत्व होता है। हारने वाली टीम को सीख मिलती है, जबकि विजेता टीम को अपनी मेहनत का परिणाम मिलता है। खेल आपसी भाईचारे, अनुशासन और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।"
chandauli
7:43 PM, Jun 15, 2026
Share:


खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के मोहरगंज में रविवार देर शाम बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब मोहरगंज कमेटी के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान आशुतोष सिंह एवं समाजसेवी बिपुल सिंह 'दादा' ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग करते हुए खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
उद्घाटन मुकाबला नौदर और मोहरगंज की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नौदर की टीम ने 25 अंक अर्जित कर मोहरगंज की टीम को 14 अंकों से पराजित किया। वहीं फाइनल मुकाबला सोनहुला और रामनगर की टीम के बीच हुआ, जिसमें सोनहुला की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 30 अंक हासिल किए, जबकि रामनगर की टीम 25 अंक ही बना सकी। इस प्रकार सोनहुला की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुशील सिंह ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों का अपना महत्व होता है। हारने वाली टीम को सीख मिलती है, जबकि विजेता टीम को अपनी मेहनत का परिणाम मिलता है। खेल आपसी भाईचारे, अनुशासन और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुशील सिंह जनौली, नीरज सिंह, डीके राय, सूबेदार सिंह, आरबी यादव, डॉ. संजय यादव, अनिल यादव, दिवाकर यादव, प्रधानपति रमाकांत यादव, चंद्र भूषण सिंह, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
