ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled goods vehicle accident in markundi valley major accident averted

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित मालवाहक वाहन हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला.

चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन पहाड़ी से नीचे गिरने से बच गया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताते हुए ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के संचालन पर सवाल उठाए हैं।

sonbhadra

5:12 PM, Nov 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित मालवाहक वाहन हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला.
logo

मारकुंडी घाटी में हादसे का शिकार हुआ मालवाहक ट्रक, रेलिंग तोड़कर खतरनाक स्थिति में लटका।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन की स्थिति देखकर बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि मालवाहक वाहन पहाड़ी से नीचे गिरने से बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद एक बार फिर मारकुंडी घाटी में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मालवाहक वाहन तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मारकुंडी घाटी में ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले मालवाहक वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मारकुंडी घाटी का रास्ता पहले से ही दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में भारी वाहनों की लापरवाही राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बन रही है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों, बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि लगातार हादसों और शिकायतों के बावजूद परिवहन विभाग तथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कब गंभीर होंगे? मारकुंडी घाटी में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए आखिर कब ठोस कदम उठाए जाएंगे?


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.