ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp akash patel held a meeting with traders gave assurance on jam and security arrangements

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल ने व्यापारियों संग की बैठक, जाम और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया आश्वासन.

"व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्थानीय पुलिस तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ ही चहनिया बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया।"

chandauli

7:58 PM, May 20, 2026

Share:

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल ने व्यापारियों संग की बैठक, जाम और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया आश्वासन.
logo

बलुआ थाने में पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करते व्यापारी गण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना परिसर में मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्थानीय व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। थाना परिसर की साफ-सफाई, साज-सज्जा और बागवानी को देखकर उन्होंने पुलिस कर्मियों की सराहना भी की।

व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्थानीय पुलिस तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ ही चहनिया बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बलुआ पुल के पास ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग के संबंध में भी जानकारी ली।बैठक के बाद चहनिया व्यापार मंडल की ओर से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर एडिशनल एसपी अनन्त चंद्रशेखर, सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह समेत सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे। वहीं चहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव, समाजसेवी अजय सिंह, गोपाल गुप्ता, सतीश गुप्ता, सरिद्वार यादव, शिवलाल जायसवाल, जयप्रकाश यादव, निकेश सिंह, ध्रुव मिश्रा, उमेश गुप्ता, राजन सेठ और मुन्ना सिंह सहित कई व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.