मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp akash patel hoisted the tricolor in the police line policemen doing excellent work honored

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित.

“आजादी के जश्न में चंदौली पुलिस लाइन भी तिरंगे के रंग में नजर आई। एसपी आकाश पटेल ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को कर्तव्य और राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया।”

chandauli

6:56 PM, Aug 15, 2026

Share:

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित.
logo

पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन और कैंप कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Img

एसपी ने पुलिसकर्मियों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने और गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और एकजुटता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। समारोह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किए गए प्रशंसा चिह्न से अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर को सम्मानित किया गया।

वहीं, पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक उप निरीक्षक अतुल कुमार और मुख्य आरक्षी गोविन्द सिंह को प्रदान किया गया। इसके अलावा यूपी 112 में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Img

समारोह के अंत में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। एसपी ने पुलिस परिवार के साथ-साथ समस्त जनपदवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिले के सभी थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.