Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन युवक घायल, हादसे के बाद बाइक में लगी आग.
बभनी के नधिरा मोड़ के पास रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और कुछ ही देर में आग लग गई। तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रक और बाइक कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
sonbhadra
6:56 PM, Aug 15, 2026
Share:


नधिरा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त बाइक और हादसे में घायल तीनों युवक, मौके पर जुटी पुलिस व ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के समीप शनिवार को रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर छत्तीसगढ़ से रेणुकूट जा रहे ट्रक की चपेट में बाइक सवार तीन युवक आ गए। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आग की भेंट चढ़ गई, जबकि संयोग से तीनों युवक ट्रक से दूर फेंका गए और बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर नधिरा गांव निवासी 19 वर्षीय अर्जुन पुत्र वंशरूप, 17 वर्षीय गोलू पुत्र रामकुमार और 18 वर्षीय पप्पू पुत्र लालता प्रसाद बाइक से म्योरपुर से अपने घर नधिरा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क के किनारे गिर पड़े और बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। कुछ ही देर में बाइक में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने और ग्रामीणों की मदद पर तत्काल आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बाइक व ट्रक दोनों जल कर खाक हो जाती। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
