ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp akash patel inspected the under construction police line emphasis on quality

Chandauli News: निर्माणाधीन पुलिस लाइन का एसपी आकाश पटेल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर.

"नवागत एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन का निर्माण बेहतर सुविधाओं के साथ होना चाहिए, जिससे पुलिस कर्मियों को सुचारु कार्य वातावरण मिल सके।"

chandauli

9:48 PM, Apr 1, 2026

Share:

Chandauli News: निर्माणाधीन पुलिस लाइन का एसपी आकाश पटेल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर.
logo

भोजापुर में बंद है पुलिस लाइन का निरीक्षण करते नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

Img

निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्माण कार्य की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर प्रगति की जानकारी ली और जहां जरूरत लगी, वहां सुधार के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Img

एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन का निर्माण बेहतर सुविधाओं के साथ होना चाहिए, जिससे पुलिस कर्मियों को सुचारु कार्य वातावरण मिल सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्णमुरारी शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.