मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp akash patel made a major reshuffle in the police department transferred 11 inspectors and sub inspectors

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, किया 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले.

"जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। उन्होंने चार निरीक्षकों और सात उपनिरीक्षकों सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।"

chandauli

10:02 PM, Jul 18, 2026

Share:

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, किया 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले.
logo

आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पुलिस बल का संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Img

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को पुलिस कार्यालय से पुलिस अधीक्षक के वाचक पद पर तैनात किया गया है। निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अलीनगर भेजा गया है। निरीक्षक राज कुमार को पुलिस कार्यालय से साइबर थाना तथा निरीक्षक दयाराम गौतम को अतिरिक्त निरीक्षक अलीनगर से विवेचना सेल अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

Img

वहीं उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव को यूपी-112 से थाना सैयदराजा, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह को थाना नौगढ़ से थाना बलुआ तथा उपनिरीक्षक योगेन्द्र नाथ यादव को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को थाना सैयदराजा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक रामबाबू शुक्ल को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा, उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय को मॉनिटरिंग सेल तथा उपनिरीक्षक धनश्याम वर्मा को थाना चकरघट्टा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.