ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp akash patel met visually impaired children on world sight day said eye donation can bring light to someone s life

Chandauli News: विश्व दृष्टि दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों से मिले एसपी आकाश पटेल, बोले, नेत्रदान से किसी के जीवन में आ सकती है रोशनी.

“विश्व दृष्टि दिवस पर चंदौली पुलिस लाइन में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी आकाश पटेल ने बच्चों से संवाद कर उनके हुनर और सपनों को जाना। इस दौरान नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।”

chandauli

12:44 PM, Oct 9, 2026

Share:

Chandauli News: विश्व दृष्टि दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों से मिले एसपी आकाश पटेल, बोले, नेत्रदान से किसी के जीवन में आ सकती है रोशनी.
logo

दृष्टिहीन बच्चे को उपहार देते पुलिस अधीक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चंदौली में पुलिस की ओर से दृष्टिबाधित बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके हुनर, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम का आयोजन मार्गदर्शी संस्था अमर ज्योति सेवा केन्द्र, रवैहेरा के सहयोग से किया गया।

Img

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत गीत से हुई। बच्चों की प्रस्तुति की एसपी ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने एसपी से कई सवाल भी पूछे। एसपी ने कहा कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से ब्रेल लिपि, विशेष शिक्षण पद्धति और संगीत प्रशिक्षण की जानकारी भी ली।

विज्ञापन

Img

एसपी आकाश पटेल ने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं। विश्व दृष्टि दिवस आंखों की देखभाल के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। उन्होंने नेत्रदान को महादान बताते हुए लोगों से जागरूक होने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को लंच पैकेट और उनके गुरुजनों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक और दृष्टिबाधित बच्चे मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.