Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर एसपी आकाश पटेल की अपील, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें नागरिक.
“स्वतंत्रता दिवस से पहले चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपदवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से देश और समाज को बेहतर बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया।”
chandauli
6:13 PM, Aug 12, 2026
Share:


पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपदवासियों और देशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और संकल्प का अवसर है। इस मौके पर प्रत्येक नागरिक को देश और समाज को बेहतर बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने शासन और पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में भी आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
विज्ञापन
आकाश पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने सभी कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
एसपी ने पुनः सभी जनपदवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।



