क्राइम/न्यूज़/chandauli news sp akash patel s warning if the vehicle is snatched by hooliganism a case of robbery will be registered

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल की चेतावनी, गुंडई कर वाहन छीना तो दर्ज होगा लूट का मुकदमा.

"एसपी ने सभी फाइनेंस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे केवल निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही रिकवरी करें। किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। साथ ही सभी कलेक्शन एजेंटों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य बताया गया।"

chandauli

9:47 PM, Apr 7, 2026

Share:

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल की चेतावनी, गुंडई कर वाहन छीना तो दर्ज होगा लूट का मुकदमा.
logo

फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की गतिविधियों की समीक्षा के लिए पुलिस लाइन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने की, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सहित विभिन्न फाइनेंस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऋण वसूली के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडई, दबाव या जबरदस्ती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंट द्वारा वाहन जबरन छीना गया या ग्राहक के साथ अभद्रता व धमकी दी गई तो संबंधित के खिलाफ लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऐसे एक मामले में कार्रवाई भी की जा चुकी है। एसपी ने सभी फाइनेंस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे केवल निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही रिकवरी करें। किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। साथ ही सभी कलेक्शन एजेंटों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य बताया गया।

विज्ञापन

बैठक के दौरान एजेंसियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर सीधे पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.