ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp akash patel suspended three sub inspectors who failed to control incidents of nakbajani

Chandauli News: नकबजनी की घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम तीन उपनिरीक्षकों को एसपी आकाश पटेल ने किया निलंबित.

“जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों के खुलासे में लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। सकलडीहा, मुगलसराय और चंदौली थाने से जुड़े तीन उपनिरीक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की गई है।”

chandauli

10:36 PM, Oct 31, 2026

Share:

Chandauli News: नकबजनी की घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम तीन उपनिरीक्षकों को एसपी आकाश पटेल ने किया निलंबित.
logo

पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.


चंदौली। जिले में नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और दर्ज मामलों का खुलासा नहीं होने को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सख्त कार्रवाई की है। कार्य में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के दायरे में सकलडीहा, मुगलसराय और चंदौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक आए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ क्षेत्राधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

सकलडीहा थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश राम पर नकबजनी के दो मामलों की विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घटनाओं का खुलासा किए बिना और चोरी का सामान तथा आरोपितों की बरामदगी किए बिना ही अंतिम रिपोर्ट भेज दी थी। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा की ओर से कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सार्थक प्रयास नहीं किए गए। वहीं, मुगलसराय थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामकेर यादव पर अपने बीट क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं रखने, विवेचना और माल बरामदगी में रुचि नहीं लेने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया गया है। दोनों मामलों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

इसी क्रम में सदर कोतवाली के हल्का और बीट संख्या एक में तैनात उपनिरीक्षक केशव प्रसाद सिंह को भी क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाने के आरोप में निलंबित किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों की ओर से कर्तव्यों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही, ढिलाई या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.