ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp alert regarding sir and evm checking workers will be deployed at booths to monitor voter list

Chandauli News : SIR और EVM जांच को लेकर सपा अलर्ट, मतदाता सूची पर निगरानी के लिए बूथों पर तैनात होंगे कार्यकर्ता.

“चंदौली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और ईवीएम की जांच को लेकर समाजवादी पार्टी ने निगरानी बढ़ाने की बात कही है। डीएम कार्यालय में बैठक के बाद सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर मौजूद रहेंगे।"

chandauli

9:24 PM, Oct 16, 2026

Share:

Chandauli News : SIR और EVM जांच को लेकर सपा अलर्ट, मतदाता सूची पर निगरानी के लिए बूथों पर तैनात होंगे कार्यकर्ता.
logo

मीडिया के सवालों का जवाब देते सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : - पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और ईवीएम की जांच को लेकर समाजवादी पार्टी सतर्क हो गई है। डीएम कार्यालय में बैठक के बाद सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सूची में शामिल होने का पार्टी स्वागत करती है, लेकिन पुनरीक्षण के दौरान पहले हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया पर उनकी नजर रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रभावित हो सकती है। हालांकि, ये आरोप सपा जिलाध्यक्ष ने लगाए हैं।

Img

सत्यनारायण राजभर ने कहा कि चंदौली, मुगलसराय और सैयदराजा की मतदाता सूचियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उनके मुताबिक, पिछली प्रक्रिया के दौरान इन शहरी क्षेत्रों में कई मतदाताओं के नाम दूसरी जगह स्थानांतरित हो गए थे। पार्टी को आशंका है कि चुनाव से पहले ऐसे नाम दोबारा जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को होने वाले विशेष अभियान के दौरान सपा कार्यकर्ता बूथों पर मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन

Img

ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) को लेकर जिलाध्यक्ष ने बताया कि मशीनों के सिंबल, सेंसर, केबल और बैटरी की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधि जांच के दौरान मौजूद रहे हैं और इंजीनियरों की जानकारी भी जुटाई गई है। जांच के अंतिम चरण में सपा के तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर ईवीएम जांच तक हर चरण पर निगरानी रखने की बात कही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.