ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp attacked yogi government police is not able to catch criminals due to pressure from government

Chandauli News: सपा ने योगी सरकार पर बोला हमला, शासन सत्ता के दबाव में अपराधियों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस.

" सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा, माफिया और अपराधियों की कोई जात-धर्म नहीं होती। फोटो खिंचवा लेने भर से कोई अपराधी या निर्दोष साबित नहीं होता। यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सही जांच करे और अपराधियों को बेनकाब करे।”

chandauli

10:29 PM, Nov 23, 2025

Share:

news-img
logo

मृतक दवा व्यवसाई रोहिताश पाल के भाई से बात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड को लेकर सामाजिक-राजनीतिक हलकों में गहरी नाराजगी के बीच रविवार दोपहर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, प्रतिपक्ष के नेता लालबिहारी यादव, विधायक प्रभु नारायण और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मृतक के डीडीयू नगर स्थित आवास पहुंचे। नेताओं ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और न्यायिक कार्रवाई की मांग तेज करने का आश्वासन दिया।

Img

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को बदमाशों ने दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से व्यापारियों और विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है। घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। व्यापार मंडल लगातार पुलिस प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगा रहा है।

Img

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने चंदौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि“शासन और सत्ता के दबाव में पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पूरे प्रदेश में अपराधी भयमुक्त होकर घूम रहे हैं, जबकि आम जनता दहशत में है।”उन्होंने कहा कि माफिया और अपराधियों की कोई जात-धर्म नहीं होती। “फोटो खिंचवा लेने भर से कोई अपराधी या निर्दोष साबित नहीं होता। यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सही जांच करे और अपराधियों को बेनकाब करे।

विज्ञापन

Img

”पाल ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी झूठे एनकाउंटर में भरोसा नहीं करती, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग करती है। उन्होंने कहा कि सपा इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएगी।प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में हाल के महीनों में हुई हत्याओं और अन्य गंभीर अपराधों का जिक्र करते हुए कहा “जनपद में लगातार घटनाएं हो रही हैं। चंदौली में आम आदमी से लेकर व्यापारी तक असुरक्षित हैं। बच्चियां स्कूल जाते समय सुरक्षित नहीं, और पुलिस घटनाओं को दूसरी दिशा में मोड़ देती है।”

Img

उन्होंने सरने गांव, धानापुर, चकिया बाजार, बबुरी बाजार और अन्य क्षेत्रों में हुई हत्याओं तथा 50 दिनों से लापता व्यापारी रोहित केशरी का भी उल्लेख किया।उनका आरोप था कि डीएम-एसपी से मिलने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री संतोष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती यादव, चंद्रशेखर यादव, नफीस अहमद सहित कई सपा नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.