ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp delegation met the victim s family sp district president raised questions on the police encounter

Chandauli News: पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस एनकाउंटर पर उठाये सवाल.

"गार्गी पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 'जीरो टॉलरेंस' के दावे पर भी कटाक्ष किया। पटेल ने कहा कि छोटे अपराधियों का एनकाउंटर या बुलडोजर कार्रवाई हो रही है, जबकि हत्या और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाएं लगातार घट रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में उत्तर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' कहां है"

chandauli

10:51 AM, Nov 3, 2025

Share:

Chandauli News: पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस एनकाउंटर पर उठाये सवाल.
logo

आरोपियों की पैरवी करने वालो को करारा जवाब देती डीडीयू नगर सपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के ग्राम सभा सर में समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के नेतृत्व में टीम ने परिवार का हालचाल जाना और उनसे मौजूदा पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछा। बच्ची की मां ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वे इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

Img

गार्गी पटेल ने इस घटना को मानवता को कलंकित करने वाली दरिंदगी बताया और कहा कि यह दिल दहला देने वाली है। पटेल ने प्रशासन से दो षियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों को कानून और कोर्ट के माध्यम से न्यायपूर्ण सजा मिलनी चाहिए। गार्गी पटेल ने कथित 'हाफ एनकाउंटर' पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर अपराधी दो दिन पहले ही पकड़े गए थे, तो उन्हें भागने की नौबत क्यों आई?

विज्ञापन

Img

गार्गी पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 'जीरो टॉलरेंस' के दावे पर भी कटाक्ष किया। पटेल ने कहा कि छोटे अपराधियों का एनकाउंटर या बुलडोजर कार्रवाई हो रही है, जबकि हत्या और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाएं लगातार घट रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में उत्तर प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' कहां है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.