Chandauli News: साइबर गैंग का भंडाफोड़ करने वाले हेड कांस्टेबल पवन यादव और मनोज चौहान को एसपी ने किया सम्मानित.
"एसपी आकाश पटेल ने पवन यादव, मनोज चौहान समेत पूरी साइबर टीम को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।"
chandauli
11:44 AM, Jun 25, 2026
Share:


हेड कांस्टेबल पवन यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। देशभर में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली चंदौली साइबर थाना टीम के हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव और आरक्षी मनोज चौहान को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता, निष्ठा और साइबर अपराधियों तक पहुंचने में निभाई गई अहम भूमिका की एसपी ने खुलकर सराहना की।
साइबर थाना में दर्ज एक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान टीम ने फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर देशभर में ठगी करने वाले बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया था। बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की गहन पड़ताल के जरिए गिरोह के मुख्य सदस्यों तक पहुंच बनाई गई। कार्रवाई के दौरान पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, कंप्यूटर उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए।
विज्ञापन
इस सफल ऑपरेशन का सबसे बड़ा परिणाम यह रहा कि करीब 1.42 करोड़ रुपये की संदिग्ध धनराशि को विभिन्न खातों में फ्रीज कराया गया, जिससे पीड़ितों की रकम सुरक्षित हो सकी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एसपी आकाश पटेल ने पवन यादव, मनोज चौहान समेत पूरी साइबर टीम को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
