मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp honored the head constable who exposed the snatching scandal

Chandauli News: छिनैती कांड का खुलासा करने वाले हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया सम्मानित.

"गुजरात से वापस अपने लौटकर अरविंद कुमार अपने घर जा रहा था। इस दौरान जीटीआई ब्रिज के पास छिनैती का शिकार हुआ था। अरविंद ने स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश को मौके से ही पकड़ लिया था। हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने इस घटना के खुलासा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।"

chandauli

9:06 PM, Feb 26, 2026

Share:

Chandauli News: छिनैती कांड का खुलासा करने वाले हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया सम्मानित.
logo

हेड कांस्टेबल को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के पास हुई छिनैती की घटना का त्वरित खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वाले हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान से पुलिसकर्मी में हर्ष का माहौल है और अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। 

Img

छिनैती का शिकार अरविंद कुमार

दरअसल बीते 16 फरवरी धानापुर निवासी अरविंद कुमार गुजरात से अपने घर वापस जाने के लिए ट्रेन के जरिए डीडीयू जंक्शन पहुंचना। फिर यहां सड़क मार्ग के जरिए अपने गांव जा रहा था। इस दौरान शाम करीब आठ बजे जीटीआर ब्रिज के पास दो युवकों ने अरविंद से छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दौरान अरविंद ने शोर मचाया जिससे वहां लोग इकट्ठे हो गया और एक बदमाश को अरविंद ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया और उसको लेकर मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। मामले में तत्परता दिखाते हुए मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने तुरंत पुलिस टीम को लगाया। 

विज्ञापन

Img

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रेलवे कॉलोनी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया और छीना गया सामान बरामद कर लिया। घटना के सफल अनावरण और बरामदगी के बाद 26 फरवरी को पुलिस अधीक्षक ने सुरेन्द्र कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.