मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp inspected neet exam centres gave strict instructions on security arrangements

Chandauli News: नीट परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश.

"पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।"

chandauli

6:57 PM, Jun 21, 2026

Share:

Chandauli News: नीट परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश.
logo

नगर पालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में आयोजित नीट (NEET) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीनगर और नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर भी विशेष जोर दिया गया ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को परीक्षा अवधि के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.