ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp inspected the water police post gave instructions to tighten the security arrangements at the ghats

Chandauli News:जल पुलिस चौकी का एसपी ने किया निरीक्षण, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश.

"एसपी ने घाटों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील प्रसारित कराने के निर्देश भी दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

chandauli

4:49 PM, Jul 5, 2026

Share:

Chandauli News:जल पुलिस चौकी का एसपी ने किया निरीक्षण, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश.
logo

अपर पुलिस अधीक्षक आईपीएस आनंद चंद्रशेखर के साथ जल पुलिस चौकी का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने थाना बलुआ क्षेत्र स्थित नवनिर्मित जल पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और जीवन रक्षक उपकरणों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Img

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने घाटों पर होने वाली डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए जल पुलिस को नियमित नाव पेट्रोलिंग, गहरे पानी वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, फ्लोटिंग बैरिकेडिंग एवं जाल की व्यवस्था करने, प्रशिक्षित गोताखोरों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने तथा लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय रिंग सहित सभी जीवन रक्षक उपकरणों को हर समय कार्यशील स्थिति में बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन

Img

उन्होंने घाटों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील प्रसारित कराने के निर्देश भी दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर, थाना प्रभारी बलुआ अरुण प्रताप सिंह, एसआई अनंत भार्गव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.