मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp leader anjani singh attacked the government said the voice is being suppressed by placing police at home

Chandauli News: सपा नेता अंजनी सिंह का सरकार पर हमला, बोले- घर पर पुलिस बिठाकर दबाई जा रही आवाज.

“दिल्ली छात्र आंदोलन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को डिटेन किए जाने के विरोध में सपा नेता अंजनी सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके घर पर निगरानी बैठाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है।”

chandauli

7:26 PM, Jul 23, 2026

Share:

Chandauli News: सपा नेता अंजनी सिंह का सरकार पर हमला, बोले- घर पर पुलिस बिठाकर दबाई जा रही आवाज.
logo

सपा नेता अंजनी सिंह के आवास तैनात पुलिसकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। दिल्ली में छात्र आंदोलन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को डिटेन किए जाने के विरोध में सपा नेता अंजनी सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है और विरोध की आवाज को पुलिस बल के जरिए दबाने की कोशिश हो रही है।

अंजनी सिंह ने दावा किया कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे धानापुर थाने के एसएचओ पुलिस बल के साथ उनके आवास पहुंचे। इसके बाद बुधवार सुबह से उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव बनाने की कार्रवाई बताते हुए कहा कि सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों और संवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन कर रही है।

विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि देश के किसान, छात्र, नौजवान और अपने अधिकारों की मांग करने वाले लोगों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और पुलिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे सांसदों का भी जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि लोकतंत्र में विरोध के अलग-अलग मानदंड क्यों अपनाए जा रहे हैं। अंजनी सिंह ने कहा कि जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी आवाज उठाती रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.