ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp leader lashed out at bjp in pda janpanchayat called for unity

Chandauli News: पीडीए जनपंचायत में भाजपा पर बरसे सपा नेता, एकजुटता का किया आह्वान.

“धानापुर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए जनपंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पीडीए की विचारधारा को सभी जाति और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली बताया।”

chandauli

12:00 AM, Sep 16, 2026

Share:

Chandauli News: पीडीए जनपंचायत में भाजपा पर बरसे सपा नेता, एकजुटता का किया आह्वान.
logo

पीडीए पंचायत को संबोधित करते मुख्य अतिथि

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पीडीए जनपंचायत के तत्वावधान में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर धानापुर स्थित एक लॉन में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामाधार कुम्हार और स्व. परषोत्तम कुम्हार के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर हुई। वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के सामाजिक योगदान और संघर्षों को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Img

मुख्य अतिथि रमेश प्रजापति ने कहा कि सपा सरकार में प्रजापति समाज के बेटे को राज्य मंत्री का दर्जा देकर सम्मान दिया गया था। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए भाजपा पर समाज को जातियों में बांटने का आरोप लगाया। सपा सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर सामंतवादी विचारधारा पर काम करने का आरोप लगाया। विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि सपा सरकार में कुम्हार समाज को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए गांवों में जमीन और मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती थी। उन्होंने पीडीए को सभी जाति-धर्मों को साथ लेकर चलने वाला बताया।

विज्ञापन

Img

पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि सैदराजा विधानसभा क्षेत्र में सपा से जुड़े लोगों ने कभी जाति-पाति का भेदभाव महसूस नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। साथ ही भाजपा विधायक पर विकास कार्यों के बोर्ड लगाने को लेकर तंज कसा और कहा कि विधायक की जिम्मेदारी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और रोजगार जैसे बड़े मुद्दों पर काम करना है। कार्यक्रम में गायक एवं आयोजक शोभनाथ प्रजापति ने लोकगीत और मिशन गीत प्रस्तुत कर सामाजिक एकजुटता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, अरुण प्रजापति, कुसुम देवी, लक्ष्मण प्रसाद, हृदय प्रजापति, रामजन्म यादव, संजीव सिंह, महेश प्रजापति, राजू प्रजापति, संदीप प्रजापति, सीताराम प्रजापति, अवधेश प्रजापति, शंभू प्रजापति, हृदय नारायण प्रजापति, चंद्रभान, द्वारिका प्रसाद, लालमनी पाल, प्रमोद प्रजापति, मेवालाल प्रजापति और बजरंगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.