Chandauli News: स्टेडियम निर्माण में धीमी रफ्तार पर सपा नेता ने DM को सौंपा पत्र, काम तेज कराने की मांग.
“चंदौली में प्रस्तावित स्टेडियम का निर्माण युवाओं के लिए उम्मीद बना हुआ है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सपा नेता संतोष यादव ने डीएम से मुलाकात कर निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि स्टेडियम बनने से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल सकेगा।”
chandauli
7:23 PM, Aug 14, 2026
Share:


जिलाधिकारी को पत्र देकर अपनी बात रखते सपा नेता संतोष यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को पत्र सौंपकर प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
संतोष यादव ने पत्र में कहा कि स्टेडियम का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, जिससे जिले के युवाओं और खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीएम से संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देश देकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिले में बेहतर बुनियादी सुविधाएं जरूरी हैं। स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा।
