ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp leaders paid homage at the martyr s memorial distanced themselves from the function over not installing statues of other martyrs

Chandauli News: शहीद स्मारक पर सपा नेताओं ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित, अन्य शहीदों कि मूर्तियां नहीं लगाए जाने को लेकर समारोह से बनाई दूरी.

“धानापुर शहीद स्मारक पर शहादत दिवस के कार्यक्रम को लेकर सियासत गरमा गई। सपा सांसद, विधायक और पूर्व विधायक ने स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद तीनों नेताओं ने मुख्य समारोह में शामिल होने से दूरी बनाई। सांसद ने सभी शहीदों की प्रतिमाएं लगाने की मांग उठाई है।”

chandauli

7:10 PM, Aug 17, 2026

Share:

Chandauli News: शहीद स्मारक पर सपा नेताओं ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित, अन्य शहीदों कि मूर्तियां नहीं लगाए जाने को लेकर समारोह से बनाई दूरी.
logo

धानापुर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मौजूद सपा नेताओं को संबोधित करते सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर स्थित शहीद स्मारक पर 16 अगस्त को आयोजित होने वाले वार्षिक शहादत दिवस कार्यक्रम से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चंदौली लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने शहीद स्मारक स्थल और थाना परिसर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। हालांकि, नेताओं ने मुख्य समारोह और मंचीय कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाई। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्मारक पर दर्ज सभी शहीदों को समान सम्मान मिलना चाहिए और जिन शहीदों की प्रतिमाएं अभी नहीं लगी हैं, उनकी भी प्रतिमाएं स्थापित की जाएं।

Img

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्मारक स्थल पर दर्ज शहीदों में कुछ की प्रतिमाएं लगी हैं, जबकि अन्य शहीदों की प्रतिमाएं अब तक नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित कराने के लिए अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये का प्रस्ताव जिलाधिकारी को दिया गया है। सांसद के अनुसार पैसा जनता का है और इसका उद्देश्य शहीदों का सम्मान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मारक समिति किसी दल विशेष के प्रभाव में होने के कारण इस धनराशि को स्वीकार नहीं कर रही है। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने भी आरोप लगाया कि शहीदों के सम्मान में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा गैर-बराबरी खत्म करने की है और जब तक सभी शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित नहीं होतीं, तब तक मुख्य समारोह में शामिल होने का औचित्य नहीं है।

विज्ञापन

Img

सांसद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने जान की कुर्बानी दी, उन्हें जाति, वर्ग या आर्थिक स्थिति के आधार पर अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि वह स्मारक पर श्रद्धांजलि देने और माल्यार्पण करने आए हैं, लेकिन विसंगतियों के चलते मंच से भाषण देने वाले समारोह में शामिल नहीं होंगे। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। धानापुर शहीद स्मारक पर हर वर्ष 16 अगस्त को शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.