मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp made surprise inspection on complaint of delay in fire noc examined the arrangements of fire office

Chandauli News : फायर NOC में देरी की शिकायत पर एसपी का औचक निरीक्षण, अग्निशमन कार्यालय की व्यवस्थाएं परखी.

“चंदौली में फायर NOC जारी करने में अनावश्यक देरी की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बुधवार को मुख्य अग्निशमन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों, उपकरणों और कार्यालयी अभिलेखों की स्थिति देखी। एसपी ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।”

chandauli

9:23 PM, Aug 19, 2026

Share:

Chandauli News : फायर NOC में देरी की शिकायत पर एसपी का औचक निरीक्षण, अग्निशमन कार्यालय की व्यवस्थाएं परखी.
logo

मुख्य अग्निशमन कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार को मुख्य अग्निशमन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अग्निशमन वाहनों, पानी के टैंकरों, पंपों, जीवन रक्षक उपकरणों, कार्यालयी अभिलेखों और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी।

Img

एसपी ने निर्देश दिया कि सभी अग्निशमन वाहन और उपकरण हर समय पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रहें, ताकि आगजनी या किसी आपात स्थिति में बिना देरी के मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। घटनास्थल तक जल्द पहुंचने के लिए रूट प्लान और संसाधनों की तैयारी भी दुरुस्त रखने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान आपदा सूचना रजिस्टर, वाहन मेंटेनेंस रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। अधिकारियों को सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, स्कूलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फायर सेफ्टी मॉकड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम नियमित कराने को कहा गया।

विज्ञापन

Img

एसपी ने फायर सर्विस कर्मियों के बैरक, मेस और आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई बनाए रखने और ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन पर जोर दिया। बताया गया कि फायर NOC जारी करने में अनावश्यक देरी की शिकायतें पुलिस अधीक्षक को मिल रही थीं। इसी को लेकर भी निरीक्षण किया गया। पुलिस की ओर से आम लोगों से कहा गया है कि यदि किसी की फायर NOC बिना उचित कारण के लंबित रखी जा रही है तो वह इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दे सकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.