ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mla and district president give ultimatum to the district administration they will not remain silent if workers are tampered with

Chandauli News: सपा विधायक और जिलाध्यक्ष का जिला प्रशासन को अल्टीमेटम, कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़ हुई तो चुप नहीं बैठेंगे.

“चंदौली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा के 7 अक्टूबर के प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। मुगलसराय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह की छेड़छाड़ पर आंदोलन तेज करने की बात कही।”

chandauli

9:58 AM, Oct 3, 2026

Share:

Chandauli News: सपा विधायक और जिलाध्यक्ष का जिला प्रशासन को अल्टीमेटम, कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़ हुई तो चुप नहीं बैठेंगे.
logo

मुगलसराय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय के अफीम कोठी रोड स्थित राम लक्ष्मण पैलेस में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की जानकारी दी। पार्टी ने 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर पैदल मार्च और प्रदर्शन का ऐलान किया। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने जिला प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी।

सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि 2 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आंदोलन इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाया जा रहा है। 7 अक्टूबर को सपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालकर पत्रक सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, गिरफ्तारी करने और जेल भेजने की मांग की जाएगी। विधायक ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रदर्शन में शामिल होने वाले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। यदि जिला प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं और नेताओं को छेड़ने का प्रयास किया गया तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि यह लड़ाई अब केवल समाजवादी पार्टी का मुद्दा नहीं रह गई है, बल्कि देश में पैदा हुए उन लोगों के मताधिकार का सवाल है, जिन्हें संविधान ने वोट देने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार है। सपा विधायक ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में निराशा का माहौल दिखाई दे रहा है और लोगों को आभास हो गया है कि भाजपा की विदाई तय हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग पुराने राजनीतिक घर की तलाश कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आशीर्वाद लेने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि 2 अक्टूबर से ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ अभियान शुरू किया गया है। इसका समापन 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर बड़े मार्च के रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें जेल भेजने की मांग को लेकर आंदोलन करना है। सत्यनारायण राजभर ने कहा कि 7 अक्टूबर के प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चाहे जितनी नाकेबंदी या रणनीति अपनाए, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

सपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के साथ लोकतांत्रिक तरीके से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ गैरकानूनी कार्रवाई या ज्यादती की गई तो समाजवादी पार्टी इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि चंदौली की आवाज को दबाने की कोशिश का असर दूर तक जाएगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं ने 7 अक्टूबर के पैदल मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, महेंद्र राव टोनी खरवार, सुदामा यादव, संतोष यादव महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता यादव से बड़ी संख्या में सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद है.


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.