मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mla announces agitation preparations for siege on gas shortage and smart meter issue

Chandauli News: सपा विधायक ने किया आंदोलन का ऐलान, गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर मुद्दे पर घेराव की तैयारी.

"विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि गैस की किल्लत से आम जनता और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जिसका असर महंगाई पर भी पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे गरीब, किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं और अनियमित बिजली बिल लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।"

chandauli

11:13 PM, Apr 5, 2026

Share:

Chandauli News: सपा विधायक ने किया आंदोलन का ऐलान, गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर मुद्दे पर घेराव की तैयारी.
logo

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने किया, जिसमें सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को सेक्टर स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे इसे व्यापक स्तर पर मनाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गैस की किल्लत से आम जनता और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जिसका असर महंगाई पर भी पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे गरीब, किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं और अनियमित बिजली बिल लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।इसके अलावा निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और महंगी किताब-कॉपी को लेकर भी नाराजगी जताई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.