मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mla inaugurated free eye camp more than 100 villagers were examined

Chandauli News: नि:शुल्क नेत्र शिविर का सपा विधायक ने किया उद्घाटन, 100 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच.

"विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि निराश्रित, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने समाजसेवी राजीव दीक्षित की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।"

chandauli

4:54 PM, Jun 4, 2026

Share:

Chandauli News: नि:शुल्क नेत्र शिविर का सपा विधायक ने किया उद्घाटन, 100 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच.
logo

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा तहसील के तेनुवट गांव में बुधवार को आई शंकरा हॉस्पिटल, वाराणसी के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने किया। शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों और महिलाओं ने आंखों की जांच कराई।

इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं वितरित कीं। जांच के दौरान आधा दर्जन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए वाराणसी स्थित नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि निराश्रित, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने समाजसेवी राजीव दीक्षित की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.