ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news sp mla inspected with officials on many issues including ganga katan 04082025 wuLnhi

Chandauli News: गंगा कटान सहित कई मुद्दों को लेकर सपा विधायक ने अधिकारियों के संग किया निरीक्षण.

Chandauli News: गंगा कटान सहित कई मुद्दों को लेकर सपा विधायक ने अधिकारियों के संग किया निरीक्षण.

12:00 AM, May 18, 2025

Share:

Chandauli News: गंगा कटान सहित कई मुद्दों को लेकर सपा विधायक ने अधिकारियों के संग किया निरीक्षण.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के तीरगांवा हसनपुर में गंगा कटान में समाहित हुए मकानों, चहनियां सिंगहा में बाण गंगा की पानी की निकासी की समस्या, टाण्डाकला में कटान रोकने के लिए गंगा किनारे लग रहे पत्थर के कार्य का सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सोन वाराणसी सिद्धार्थ सिंह के साथ किया। इसके अलावा ड्रेनों, नहरों की सफाई और रेगुलेटर लगाने की चर्चा की। बता दें तीरगांवा हसनपुर में कटान से कई लोगों का घर गंगा में समाहित हो चुका है।

दरअसल विधायक संग अधिकारियों ने तीरगांवा हसनपुर में पिछले वर्ष भी कटान रोकने के लिए निरीक्षण किया था, जो अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट लगा दी थी कि यहां कटान नहीं है। इस समस्या को सपा विधायक ने विधानसभा में भी उठाया था। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम चहनियां सिंगहा में बाण गंगा नदी से इस पार से उस पार पानी निकासी के लिए वार्ता की। विधायक संग निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा जमीन पर मकान बनवाने पर मुख्य अभियंता ने एक्सियन को जमीन नापी कर अतिक्रमण खाली कर प्रोजेक्ट बनवाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

उसके बाद तीरगांवा हसनपुर में गंगा में समाहित हुए मकानों का जायजा लेकर यहां भी पत्थर लगाने के लिए जल्द प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वहीं टाण्डा में विधायक के पहल पर याचिका समिति द्वारा कटान रोकने के लिए लग रहे पत्थर का निरीक्षण किया। वहीं भुसौला में रेगुलेटर लगाने और नहरों-ड्रेनों की बरसात के पूर्व सफाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बताया कि टाण्डा और तीरगांवा हसनपुर में लोगों के मकान गंगा में समा चुके हैं। इसे रोकने का प्रयास निरंतर जारी है।

यहां 500 मीटर गंगा किनारे पत्थर लगाना है। अभी 195 मीटर लगभग 4 करोड़ की लागत से बन रहा है। अभी 300 मीटर का प्रोजेक्ट बनकर जाएगा। हसनपुर में भी जल्द कार्य शुरू होगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद सिंह, अधिशासी अभियंता बंधी डिवीजन वाराणसी महेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर राजीव सिंह "मुन्ना", सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, शुभम चौहान, फजल खान, प्रमोद यादव, आनंद सोनकर आदि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.