विदेश/न्यूज़/chandauli news sp mla prabhu narayan singh yadav said if we want peace we will have to change the government

Chandauli News: सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा, सुकून चाहिए तो सत्ता बदलनी होगी.

"जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि जिन लक्ष्यों को लेकर हम सभी एकत्र हुए हैं, एसआईआर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और बीएलए का योगदान अतुलनीय है। सपा के बीएलए ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार को पीडीए खत्म करेगा। आपकी सक्रिय भागीदारी ही 2027 के लक्ष्य को पूरा करेगी"

chandauli

9:44 AM, Dec 29, 2025

Share:

Chandauli News: सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा, सुकून चाहिए तो सत्ता बदलनी होगी.
logo

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते से कर लिया से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। “हर बूथ पर पीडीए का पहरा, सामाजिक न्याय का संकल्प गहरा” के नारे के साथ रविवार को कैलावर गांव में बीएलए एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के बीएलए और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। इस दौरान विधायक, पदाधिकारी, पूर्व विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Img

मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी एसआईआर हुए हैं, वैसा 2025 में देखने को मिला है। सत्ता में बैठे लोग एसआईआर की वास्तविक सफलता नहीं चाहते। प्रथम चरण के एसआईआर में प्रदेश के सपा बीएलए और कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन कार्य किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Img

उन्होंने आगे कहा कि अब दूसरे चरण की तैयारी करनी है। जैसे पहले चरण में भाजपा को मात मिली है, वैसे ही दूसरे चरण में भी मेहनत कर भाजपा को उसकी औकात दिखानी होगी। हमें अपने वोट के अधिकार को बचाना है। प्रदेश सरकार गलतफहमी की शिकार हो चुकी है। यदि देश में सुकून चाहिए, बेरोजगारी दूर करनी है और किसानों के हितों की रक्षा करनी है, तो सत्ता बदलनी होगी।

विज्ञापन

Img

जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि जिन लक्ष्यों को लेकर हम सभी एकत्र हुए हैं, एसआईआर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और बीएलए का योगदान अतुलनीय है। सपा के बीएलए ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार को पीडीए खत्म करेगा। आपकी सक्रिय भागीदारी ही 2027 के लक्ष्य को पूरा करेगी।

Img

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र पासवान, राजीव सिंह मुन्ना, सुभाष यादव, रविंद्र यादव, भानु प्रताप यादव, प्रदीप यादव, लल्लन सिंह, जय प्रकाश तिवारी, गिरजा शंकर पांडेय, मुसाफिर चौहान, चंद्रशेखर यादव, सुदामा यादव, अवसाफ अहमद, श्याम नारायण यादव, सुरेंद्र मौर्य, तूफानी यादव, रिजवान मास्टर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.