ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mla raised demand for compensation to women scorched by high tension current

Chandauli News: सपा विधायक ने हाईटेंशन करंट से झुलसे महिलाओं को मुआवजा दिलाने की उठाई मांग.

"सकलडीहा के भोजापुर गांव में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सास-बहू सहित कबाड़ी विक्रेता झुलस गया। गांव में कई मकानों की छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरता है"

chandauli

7:35 PM, Aug 17, 2025

Share:

Chandauli News: सपा विधायक ने हाईटेंशन करंट से झुलसे महिलाओं को मुआवजा दिलाने की उठाई मांग.
logo

अस्पताल में पहुंचकर घायलों की जानकारी लेते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव में शनिवार को हाईटेंशन करंट से सास-बहू और कबाड़ी विक्रेता बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, वे खतरे से बाहर हैं। इस बीच, घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। रविवार को सपा विधायक अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं का हालचाल लिया। लापरवाही पर विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें भोजापुर गांव में कई घरों के ऊपर से हाईटेंशन की तार गुजरी हुई है।

Img

अस्पताल में पहुंचकर घायलों की जानकारी लेते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव.

विज्ञापन

उमाशंकर के घर शनिवार सुबह चंदौली निवासी 18 वर्षीय बटुक कबाड़ खरीदने आया था। उमाशंकर की पत्नी 55 वर्षीय उर्मिला देवी और उनकी बहू 30 वर्षीय अनिता कबाड़ी को छत पर ले गई थीं। कबाड़ निकालते समय लोहे का एंगल उनके मकान की छत से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट से कबाड़ी और सास-बहू गंभीर रूप से झुलस गईं। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। रविवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव पीड़ित महिलाओं से अस्पताल में पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा। लापरवाही पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.