मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mla raised the voice of sakaldiha in the assembly raised the issue of helping sick patients

Chandauli News: विधानसभा में सपा विधायक ने उठाई सकलडीहा की आवाज, बीमार मरीजों की मदद का मुद्दा गरमाया.

"विधानसभा में उठे इस मुद्दे के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं पर शासन स्तर से गंभीरता से विचार होगा।"

chandauli

8:56 PM, Feb 18, 2026

Share:

Chandauli News: विधानसभा में सपा विधायक ने उठाई सकलडीहा की आवाज, बीमार मरीजों की मदद का मुद्दा गरमाया.
logo

विधानसभा में मुद्दा उठाते सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जिले के सकलडीहा से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण यादव ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाया। उन्होंने न केवल विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर सवाल खड़े किए, बल्कि गंभीर रूप से बीमार गरीब मरीजों को आर्थिक सहायता न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा।

विधान सभा में बोलते हुए विधायक ने कहा कि सकलडीहा क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, किसान बदहाली झेल रहे हैं और विकास कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। सबसे ज्यादा जोर उन्होंने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब मरीजों की हालत पर दिया। उन्होंने सदन को बताया कि गांवों के किसान, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इलाज के अभाव में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कई मामलों में आर्थिक सहायता के लिए पत्राचार किए जाने के बावजूद चार महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी धनराशि जारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

प्रभु नारायण यादव ने सरकार से सवाल किया कि जब जीवनरक्षक इलाज की बात हो, तब फाइलों में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में त्वरित प्रक्रिया अपनाई जाए और जरूरतमंदों को समय पर सहायता दी जाए, ताकि किसी की जान केवल आर्थिक अभाव के कारण न जाए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.