मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mla s efforts bore fruit rs 2 27 crore sanctioned to stop ganga erosion in hasanpur

Chandauli News: सपा विधायक का प्रयास लाया रंग, हसनपुर में गंगा कटान रोकने को 2.27 करोड़ स्वीकृत.

"विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने इस समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाने के साथ ही विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर से ई-निविदा जारी कर कटान रोकने की योजना को मंजूरी दी गई है।"

chandauli

8:05 PM, Mar 9, 2026

Share:

Chandauli News: सपा विधायक का प्रयास लाया रंग, हसनपुर में गंगा कटान रोकने को 2.27 करोड़ स्वीकृत.
logo

पत्रकार वार्ता को दौरान जानकारी देते सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। गंगा नदी के कटान से प्रभावित हसनपुर गांव के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के प्रयासों के बाद शासन ने गंगा कटान रोकने के लिए 2.27 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस राशि से नदी किनारे सुरक्षा कार्य और तटबंध निर्माण कराया जाएगा।

बताया गया कि हसनपुर गांव गंगा नदी के किनारे स्थित है, जहां हर वर्ष तेज बहाव के कारण कटान से किसानों की कृषि योग्य जमीन और कई घर गंगा में समा चुके हैं। बाढ़ के समय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और लगातार कटान के कारण गांव के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा था।

विज्ञापन

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने इस समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाने के साथ ही विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर से ई-निविदा जारी कर कटान रोकने की योजना को मंजूरी दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन महीने के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस खबर के बाद हसनपुर और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक के प्रयासों से ही इतनी बड़ी धनराशि स्वीकृत हो सकी है, जिससे अब उनके घरों और खेतों को गंगा के कटान से बचाया जा सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.