Chandauli News: सपा विधायक ने कहा बेटियों के शिक्षित होने से ही होगा राष्ट्र का विकास.
"मुख्य अतिथि विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का हित संभव है और आज बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ा रही हैं"
chandauli
10:15 AM, Nov 1, 2025
Share:


सकलडीहा पीजी कॉलेज में मेधावी छात्रायें अंशु यादव और तनु पांडेय को लैपटॉप वितरण करते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में टॉप-टेन् में स्थान बनाने वाली छात्राएँ अंशु यादव (तीसरा) और तनु पांडेय (चौथा) को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रामकवल पांडेय की तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई और कॉलेज के विकास के कई कार्यों की घोषणा की गई। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने शिक्षकों को महाविद्यालय को NAAC में 'B++' ग्रेड दिलाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का हित संभव है और आज बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ा रही हैं। सेवानिवृत्त सेल टैक्स कमिश्नर आर.के. प्रसाद व वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रमोद पांडेय ने भी कहा कि बेटियों की शिक्षा से राष्ट्र का विकास होगा। प्राचार्य, उप-प्राचार्य प्रो. दया निधि सिंह यादव, प्रो. शमीम राइन और डॉ. पवन ओझा ने छात्राओं से देश व समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
अंत में अंशु यादव और तनु पांडेय को लैपटॉप देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र, डॉ. श्यामलाल, प्रभात कुमार, अजय यादव, सुरेन्द्र यादव, सिंटू, सत्यप्रकाश पुतुल, रिंकू, लक्ष्मण पासवान, धनंजय सहित अन्य मौजूद रहे।



