Chandauli News: अचानक पीएचसी पहुंचे सपा विधायक, डॉक्टर मिले गायब, बीफरे विधायक.
"सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने चेतावनी देते हुए कहा, कि यदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो इसकी शिकायत अब लखनऊ स्तर तक की जाएगी।"
chandauli
8:27 PM, Jan 22, 2026
Share:


चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करते विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को फोन कर मामले की शिकायत करते हुए चेतावनी दी। विधायक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, ओटी, अभिलेख और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित दो डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जिसे विधायक ने स्वयं उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक थी, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जो बेहद गंभीर स्थिति है।
विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना डेढ़ से दो सौ ओपीडी होती है, इसके बावजूद डॉक्टरों का नदारद रहना जनता के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों को अन्य कार्यों के नाम पर यहां से हटा लिया जाता है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि चहनियां क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और अस्पताल में बेड बढ़ाने का मुद्दा वह विधानसभा में उठा चुके हैं। वर्ष 2008-09 में प्रस्तावित 30 बेड का अस्पताल विभिन्न कारणों से अटका रहा, लेकिन अब उसके निर्माण का निर्णय हो चुका है और सरकार की ओर से आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो इसकी शिकायत अब लखनऊ स्तर तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके निरीक्षण से जनता को लाभ मिलेगा तो वह नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण करते रहेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
