विदेश/न्यूज़/chandauli news sp mp mla reached trauma center condition of youth injured in firing government under siege

Chandauli News: ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सपा सांसद-विधायक, गोलिकांड में घायल युवकों का जाना हाल, सरकार को घेरा.

"सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में बढ़ता अपराधीकरण लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। जनता को जागरूक होकर अपने मताधिकार के माध्यम से ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाना होगा।विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि मुगलसराय में हुई यह घटना निंदनीय है। उन्होंने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और पुलिस अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर सख्त कार्रवाई की मांग की।"

chandauli

9:28 PM, Mar 1, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सपा सांसद-विधायक, गोलिकांड में घायल युवकों का जाना हाल, सरकार को घेरा.
logo

वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गोलिकांड में घायलों से मिलते चंदौली सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.  

चंदौली। मुगलसराय में बीती रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर वीरेंद्र सिंह, प्रभु नारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर समेत अन्य नेताओं ने घायलों का हालचाल जाना तथा परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से भी घटना की जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Img

सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ट्रामा सेंटर पहुंची और घायलों का हाल जाना

बताया जा रहा है कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह ने कथित रूप से पैसों के लेनदेन के विवाद में आधा दर्जन युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान चार युवकों को गोली लगी, जिनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में सभी घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।

सपा नेताओं ने जताई चिंता ट्रॉमा सेंटर में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेताओं ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में बढ़ता अपराधीकरण लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। जनता को जागरूक होकर अपने मताधिकार के माध्यम से ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाना होगा। वहीं विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि मुगलसराय में हुई यह घटना निंदनीय है। उन्होंने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और पुलिस अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि चंदौली समाजवादी विचारधारा की भूमि रही है, लेकिन वर्तमान में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। 

Img

कानून-व्यवस्था पर सियासत तेज घटना के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटा है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। घटना ने एक बार फिर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.