ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mp said women were respected only in sp government

Chandauli News: सपा सांसद ने कहा, सपा सरकार में ही हुआ महिलाओं का सम्मान.

"सांसद वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामंती सोच वाले समाज में उन्होंने वंचित वर्ग और कमजोर तबके की महिलाओं के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया"

chandauli

9:21 PM, Jan 4, 2026

Share:

Chandauli News: सपा सांसद ने कहा, सपा सरकार में ही हुआ महिलाओं का सम्मान.
logo

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का स्वागत करते सेकंड यहां सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के कैलावर गांव में रविवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय पीडीए महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नारा “मातृशक्ति का सहयोग, जरूरतमंदों का सम्मान” रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव एवं अन्य अतिथियों द्वारा माता सावित्री बाई फुले एवं खड़ेश्वरी स्वामी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर हजारों जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।

Img

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामंती सोच वाले समाज में उन्होंने वंचित वर्ग और कमजोर तबके की महिलाओं के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने रूढ़िवादिता और भ्रांतियों को तोड़ते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिला है। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर पीडीए के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

विज्ञापन

Img

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं का प्रदेश और देश के विकास में अहम योगदान रहा है। राजनीति सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया के आदर्शों का अनुसरण करने की बात कही और मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोपरि बताया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2027 में सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की योजना लागू की जाएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर राजीव सिंह मुन्ना, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, रविन्द्र यादव, बृजमोहन कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, राजू यादव, संतोष यादव, सुमित कुमार विक्की, गुड़िया अंसारी, ज्ञानती प्रजापति, प्रभात यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.