मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mp virendra singh announces that samajwadi party stands with shankaracharya

Chandauli News: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का ऐलान शंकराचार्य के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी.

"सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बीजेपी की डिप्टी सीएम और कम के बीच चल रहे किसान को लेकर बड़ा बयान दिया। सपा सांसद ने कहा, यह लड़ाई दिल्ली बनाम लखनऊ का रूप लेती दिख रही है, आगे परिस्थितियां किस दिशा में जाएंगी, यह समय तय करेगा।"

chandauli

8:22 PM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का ऐलान शंकराचार्य के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी.
logo

जिला मुख्यालय पर स्थित एक लोन में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चंदौली लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित एक लॉन में आयोजित संत गाडगे जयंती समारोह में पहुंचे चंदौली के समाजवादी पार्टी सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद से जुड़े प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस सनातन के नारे पर सरकार बनी, उसी सनातन के आचार्यों के साथ यदि प्रताड़ना का व्यवहार होगा तो उसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

Img

सांसद ने कहा कि सरकार और धर्म अलग-अलग विषय हैं। सरकार को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन किसी धार्मिक आचार्य को अपराधी की तरह व्यवहार करना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी शंकराचार्य जी के साथ खड़ी है और संवेदना व्यक्त करती है। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास खाली करने के बाद गंगाजल से धोए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को अपमानित कर वोट मांगना दोहरी राजनीति है, जो लंबे समय तक नहीं चल सकती।

विज्ञापन

Img

उन्होंने ‘जितनी हिस्सेदारी, उतना अधिकार’ की बात दोहराते हुए कहा कि आधुनिक भारत की कल्पना जाति और धर्म के विद्वेष से नहीं की जा सकती। विकास वहीं संभव है जहां शांति और सामाजिक सद्भाव हो। ब्राह्मण समाज की नाराजगी के प्रश्न पर सांसद ने कहा कि समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है और किसी भी धार्मिक परंपरा के प्रतीकों का अनादर क्षम्य नहीं है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर बटुकों के सम्मान के सवाल पर उन्होंने इसे ‘लॉलीपॉप राजनीति’ करार देते हुए कहा कि समाज अब सब समझ चुका है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.