ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp mp virendra singh attacks bjp even if bjp changes 403 tickets it will still not come to power

Chandauli News: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, 403 टिकट बदल दे भाजपा, फिर भी सत्ता में नहीं आएगी.

“चंदौली लोकसभा सीट से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद डीएम कार्यालय पहुंचे सांसद ने 2027 विधानसभा चुनाव, भाजपा के अंदरूनी सर्वे और गठबंधन की रणनीति समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।”

chandauli

9:51 PM, Sep 9, 2026

Share:

Chandauli News: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, 403 टिकट बदल दे भाजपा, फिर भी सत्ता में नहीं आएगी.
logo

चंदौली मुख्यालय पर लोगों से मिलते सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदल दे, फिर भी इस बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। समाजवादी पार्टी ने सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है।

शिक्षा नीति को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री शिक्षा शब्द भी ठीक से नहीं बोल सकते, वह शिक्षा के क्षेत्र में क्या काम करेंगे। हालांकि, सांसद का यह बयान राजनीतिक टिप्पणी के रूप में है। भाजपा के अंदर चल रहे कथित सर्वे और कई विधायकों के टिकट कटने की चर्चा पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी चाहे कितने भी टिकट बदल दे, इसका चुनावी परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि सपा अपनी रणनीति के तहत बूथ स्तर तक तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुख्यमंत्री पद को लेकर दिए जा रहे बयानों पर सांसद ने कहा कि भाजपा के बयानों से ऐसा लगता है कि डबल इंजन की सरकार आपस में ही टकरा रही है और धुआं भी छोड़ रही है। वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे, जबकि कार्यकर्ता बूथों पर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने और चंदौली सीट पर भाजपा की तैयारियों को लेकर पूछे जाने पर सांसद ने कहा कि पहले भाजपा के लोग आपस की लड़ाई खत्म कर लें, उसके बाद सपा से मुकाबले की बात करें। उन्होंने दावा किया कि 2024 में 247 सीटों पर जीत का कारवां आगे बढ़कर 300 तक जाएगा। सांसद ने कहा कि 2027 के लिए पार्टी की पूरी तैयारी है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.