ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news sp national secretary made serious allegations against syedaraja mla syedaraja jamania highway repair work 04082025 pYkOWu

Chandauli News: सपा राष्ट्रीय सचिव ने सैयदराजा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कमीशन की भेंट चढ़ा सैयदराजा-जमानियां हाइवे मरम्मत कार्य.

Chandauli News: सपा राष्ट्रीय सचिव ने सैयदराजा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कमीशन की भेंट चढ़ा सैयदराजा-जमानियां हाइवे मरम्मत कार्य.

12:00 AM, May 21, 2025

Share:

Chandauli News: सपा राष्ट्रीय सचिव ने सैयदराजा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कमीशन की भेंट चढ़ा सैयदराजा-जमानियां हाइवे मरम्मत कार्य.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान।

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा-जमानियां नेशनल हाइवे-24 के मरम्मत कार्य पर सवाल खड़े किए। कहा कि उक्त परियोजना कमीशन की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक सुशील सिंह के लोगों ने गुड़गांव की कंपनी को काम करने से रोका। ऐसे में पिछले तीन माह से उक्त नेशनल हाइवे लोगों के लिए खतरनाक और जानलेवा बनी हुई है क्योंकि मरम्मत के नाम पर सड़क की ऊपरी परत को मशीन से हटा दिया गया है।

इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि 56 किलोमीटर नेशनल हाइवे-24 का मरम्मत कार्य 53 करोड़ में किया जाना है, जिसका ठेका गुड़गांव की कंपनी को मिला है। उक्त कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया तो स्थानीय विधायक के लोगों ने कमीशन की खातिर काम को रुकवा दिया। बताया कि जब उक्त स्टेट हाइवे था तो स्थानीय विधायक के लोगों ने सड़क का निर्माण कराया था,

विज्ञापन

लेकिन अब नेशनल हाइवे होने के कारण ठेका नहीं मिला तो कमीशन का खेल खेला जा रहा है। इसी कारण कंपनी पिछले तीन महीने से काम को रोके हुए है, जिससे सड़क की ऊपरी परत हटा लिए जाने से खासकर बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तीन महीने में सैकड़ों लोगों को चोटें आ चुकी हैं। बावजूद इसके स्थानीय विधायक द्वारा सड़क मरम्मत कार्य को शुरू नहीं होने दिया गया। यह सब कुछ कमीशन के लिए किया जा रहा है।

कहा कि स्थानीय जनता जिन्होंने अपना वोट देने का काम किया, उनके हित में सड़क के मरम्मत कार्य को शुरू कराएं। चेताया कि यदि सड़क का मरम्मत कार्य 15 दिनों में शुरू नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी सड़क पर हो रहे हादसों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही है। यह भी कहा कि यदि कोई हादसा होता है तो उसके लिए विभागीय अफसर जिम्मेदार होंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.