Chandauli News: एसपी कि कार्यवाई से पुलिस महकमे में खलबली, 2 थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने बैठाई जांच.
"एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही या आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
5:44 PM, Jun 23, 2026
Share:


चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में विवेचनाओं और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। समीक्षा के दौरान गंभीर शिथिलता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी पाए जाने पर दो थाना प्रभारियों समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रारंभिक एवं विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के दायरे में कंदवा और अलीनगर के थाना प्रभारी भी आए हैं। कंदवा थाना में गो-तस्करी से जुड़े मामलों में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई समय पर आगे नहीं बढ़ाने पर थानाध्यक्ष राजीव मल्ल और हेड मोहर्रिर मनोज सागर के खिलाफ जांच बैठाई गई है। वहीं अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ल पर गोवंश तस्करी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न करने और अभियान में निष्क्रियता बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
इसके अलावा सदर कोतवाली के विवेचक रामजीत यादव, शहाबगंज के उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह और अलीनगर के विवेचक दयाराम गौतम के खिलाफ भी अलग-अलग मामलों की विवेचना में देरी और आवश्यक साक्ष्य संकलन न करने के आरोप में जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में कई गंभीर मुकदमों में महीनों तक प्रगति न होने और निर्धारित समय सीमा में विवेचना पूरी न किए जाने की बात सामने आई।
एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को लंबित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्रवाई और न्यायालय संबंधी मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही या आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।#ChandauliNews #AkashPatelIPS #UPPolice #PoliceAction #ChandauliPolice #BreakingNews #PurvanchalBhaskar
