Chandauli News: जीटीआर ब्रिज पर वाहन खड़ा कर जाम लगाने वालों पर चला एसपी का डंडा, कार वाहन सीज, जेल मांग रहे माफी.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो भी व्यक्ति सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करेगा या कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
5:20 PM, Jun 8, 2026
Share:


ओवर ब्रिज पर वहां खड़ा कर जाम लगाने वाले लॉकअप के पीछे हाथ जोड़कर मांग रहे माफी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटीआर ब्रिज पर सड़क के बीच वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने के मामले में चंदौली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्वयं मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वाहन संख्या यूपी 65 आरटी 0221 को जीटीआर ब्रिज पर खड़ा कर वाहन स्वामी मौके से चला गया था। इसके चलते ब्रिज पर लंबा जाम लग गया और रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा वाहन हटाने की बात कहे जाने के बावजूद संबंधित व्यक्तियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने वाहन स्वामी तालिब खान पुत्र अनीब खान निवासी राजघाट थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी तथा राजीव पुत्र युधिष्ठिर निवासी कोलकाता को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया तथा संबंधित वाहन को सीज कर दिया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
