ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp s memorandum to dm regarding various problems including law and order farmers warning of agitation

Chandauli News: कानून व्यवस्था, किसानों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा का डीएम को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी.

"सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।"

chandauli

4:49 PM, Jan 16, 2026

Share:

Chandauli News: कानून व्यवस्था, किसानों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा का डीएम को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी.
logo

सत्यनारायण राजभर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। समाजवादी पार्टी जनपद चंदौली की ओर से जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कानून-व्यवस्था, किसानों की परेशानियों, बिजली, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण से जुड़ी गंभीर मुद्दों को उठाया गया।
ज्ञापन में चंद्रप्रभा व गड़ई नदी की तत्काल खुदाई, बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा, धान खरीद में हो रही कथित अनियमितताओं पर रोक, किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति, बढ़ती चोरी व हत्या की घटनाओं पर नियंत्रण, सड़कों की गुणवत्ता की जांच, खाद की समुचित उपलब्धता और जर्जर सड़कों-गलियों की मरम्मत की मांग की गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और गंभीर मरीजों को बाहर रेफर किए जाने पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.