मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp s pda janpanchayat sp leaders lashed out at bjp government

Chandauli News: सपा का पीडीए जनपंचायत, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा नेता.

“चंदौली में पीडीए जनपंचायत के मंच से सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पिछड़े, दलित, किसान और युवाओं के बीच 2027 की सियासी तैयारी का संदेश दिया गया। रामाश्रय विश्वकर्मा, सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।”

chandauli

11:54 AM, Aug 15, 2026

Share:

Chandauli News: सपा का पीडीए जनपंचायत, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा नेता.
logo

पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को सकलडीहा विधानसभा के तेन्दुईपुर स्थित एक लॉन में पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़े, दलित, किसान, व्यापारी, महिला और युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने जनपंचायत को संबोधित किया।

रामाश्रय विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से पिछड़े, दलित और गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर पीडीए के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों के मुआवजे और सरकारी योजनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में किसानों को अधिक मुआवजा दिया जाता है, जबकि चंदौली में किसानों को अपेक्षाकृत कम मुआवजा मिल रहा है।

विज्ञापन

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार किसानों और युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं और पीडीए वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कार्यक्रम के अंत में समाजवादी शिक्षक सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव को सम्मानित किया गया। कई लोगों को संगठन में नई जिम्मेदारी देने के साथ सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.