मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp s protest against the detention of akhilesh yadav sloganeering against the government at chakia mor

Chandauli News: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का धरना, चकिया मोड़ पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी.

“दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में चंदौली में समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर आई। चकिया मोड़ तिराहे पर धरना देकर कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।”

chandauli

9:38 PM, Jul 21, 2026

Share:

Chandauli News: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का धरना, चकिया मोड़ पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी.
logo

चकिया मोड़ तिराहे पर धरने पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष, विधायक व अन्य कार्यकर्ता.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के चकिया मोड़ तिराहे पर पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की प्रतिमा के नीचे जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, सपा नेत्री आरती यादव और बबीता चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Img

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के लिए लाठी, आंसू गैस और दमन का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि संसद में अखिलेश यादव ने नीट परीक्षा, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए, लेकिन उन्हें हिरासत में लेना पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जाए।

विज्ञापन

Img

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव को शीघ्र रिहा नहीं किया गया और छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जिले में आंदोलन को और तेज करेगी। धरने के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.